Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi Case :इंदौर में शिलांग पुलिस की दबिश: सोनम रघुवंशी के...

Raja Raghuvanshi Case :इंदौर में शिलांग पुलिस की दबिश: सोनम रघुवंशी के घर पहुंची टीम, परिवार से घंटों पूछताछ, संजय वर्मा को बताया अनजान

Raja Raghuvanshi Case
Raja Raghuvanshi Case

Raja Raghuvanshi Case :इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी केस की जांच में तेजी लाते हुए शिलांग पुलिस इन दिनों इंदौर में डेरा डाले हुए है। दो दिनों से लगातार छानबीन में जुटी टीम ने पहले आरोपी राजा रघुवंशी के परिजनों से पूछताछ की और आज दोपहर सोनम रघुवंशी के घर पहुंचकर उसके परिजनों से भी कई घंटे तक पूछताछ की।

Raja Raghuvanshi Case :पुलिस ने सोनम के माता-पिता और उसके भाई गोविंद रघुवंशी से विस्तार से पूछताछ की। खास तौर पर सोनम के स्वभाव और उसके सोशल सर्कल को लेकर कई सवाल पूछे गए। इस दौरान केस में सामने आए नए नाम संजय वर्मा को लेकर भी सवाल उठाए गए, लेकिन परिजनों ने किसी भी संजय वर्मा को जानने से साफ इनकार कर दिया।

Raja Raghuvanshi Case :पूरी पूछताछ प्रक्रिया के दौरान परिवार और पुलिस दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मीडिया द्वारा संपर्क करने पर सोनम का भाई गोविंद जवाब देने से बचता रहा और सिर्फ इतना कहा कि पुलिस सोनम के व्यवहार से जुड़ी जानकारी ले रही थी और वह संजय वर्मा को नहीं जानता।

Raja Raghuvanshi Case :एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिलांग पुलिस केस की जांच के सिलसिले में इंदौर आई है और चूंकि इंदौर उनके लिए नया इलाका है, इसलिए इंदौर पुलिस उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि “शिलांग पुलिस को जिस भी तरह की मदद चाहिए होगी, इंदौर पुलिस पूरी तरह से साथ खड़ी है।” अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राजा रघुवंशी केस में शिलांग पुलिस आगे क्या बड़ा खुलासा करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here