Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : प्रो. राकेश सिंघई से बदसलूकी मामला, पूर्व कांग्रेस नेता...

Indore News : प्रो. राकेश सिंघई से बदसलूकी मामला, पूर्व कांग्रेस नेता समेत तीन पर एफआईआर….

इंदौर। Indore News : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई के साथ हुई बदसलूकी के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। कुलगुरु की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता अजय चौरडिया, स्ववित्त संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी और सचिव सोहेल परवेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला इंदौर के भंवरकुआं थाने में दर्ज हुआ है।

Indore News : प्रोफेसर सिंघई ने अपनी शिकायत में कहा कि तीनों ने न केवल उन्हें धमकाया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि डीएवीवी स्ववित्त कर्मचारियों की 25 दिनों से चल रही हड़ताल के दौरान यह घटना घटी। हड़ताली कर्मचारियों ने कुलगुरु की गाड़ी को प्रदर्शन स्थल पर घेर लिया था, जिससे उन्हें पैदल ही विश्वविद्यालय परिसर छोड़ना पड़ा।

इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here