Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Breaking News : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिला और शहर अध्यक्षों...

Breaking News : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा

Breaking News : जबलपुर : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में संगठन को सशक्त बनाने के लिए 71 शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह बड़ा कदम पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Read More : उज्जैन : घर में खौफनाक घटना – मां ने 4 साल और 8 महीने की बच्चियों को उतारा मौत के घाट

शौरभ नाटी शर्मा को शहर अध्यक्ष के पद पर दोबारा नियुक्त किया गया है। उनका यह दूसरा कार्यकाल शहर संगठन को नई दिशा देने के लिए माना जा रहा है। वही ग्रामीण अध्यक्षों में बदलाव किया गया है, राज्य के ग्रामीण संगठन की जिम्मेदारी बदली गई है। पूर्व विधायक संजय यादव को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें ग्रामीण इलाकों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति प्रक्रिया प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक सुधार और युवा नेताओं को अवसर देने के लिए की गई है। इसके तहत उन नेताओं को आगे लाया गया है, जिनके पास क्षेत्रीय अनुभव और जनता से जुड़ाव का मजबूत रिकॉर्ड है।

Read More : उज्जैन : घर में खौफनाक घटना – मां ने 4 साल और 8 महीने की बच्चियों को उतारा मौत के घाट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस कदम से पार्टी को अगले चुनाव में बेहतर संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय नेतृत्व स्थापित करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण और शहरी अध्यक्षों के कामकाज पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और उन्हें पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने को कहा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में और सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं, ताकि संगठन और ज्यादा प्रभावी और जनसंवादपरक बने।

Share The News
Previous articleउज्जैन : घर में खौफनाक घटना – मां ने 4 साल और 8 महीने की बच्चियों को उतारा मौत के घाट
Next articleरायपुर – कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर जाने वाली महिला ट्रक की चपेट में, मौके पर हुई मौत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here