Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा,...

Indore News : हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप…

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। जूना इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में रविवार को उस समय भारी हंगामा मच गया जब इलाज के दौरान मंजू चौहान (45 वर्ष) नामक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूर्णत प्रतिबंधित, छत्तीसगढ़ में कड़ी निगरानी, निरीक्षण तेज

Indore News : इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत

परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक के संचालक डॉक्टर प्रज्ञान पंजवानी ने जैसे ही मंजू चौहान को इंजेक्शन लगाया, उनकी तबीयत तुरंत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे लापरवाही और गलत दवा देने का परिणाम बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जूना इंदौर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हंगामे के कारण क्लिनिक के बाहर तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुँच गई थी, लेकिन फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

CG Open School Result : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के नतीजे…..

वहीं, क्लिनिक संचालक डॉक्टर प्रज्ञान पंजवानी का कहना है कि महिला पहले से बीमार थी और उसे तुरंत उपचार दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here