Burhanpur News : मेहंदी लगे हाथ, आंखों में आंसू… दुल्हन पहुंची कलेक्टर कार्यालय, दूल्हा बारात ही नहीं लाया – 5 लाख की डिमांड का खुला राज़।

0
144
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर, हाथों में मेहंदी और आंखों में आंसू लिए एक दुल्हन अपर कलेक्टर विरसीग चौहान के पास पहुंची। दुल्हन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती सुफियान नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे रिश्ता गहराता गया और बात शादी तक पहुंची।

Burhanpur News : दुल्हन के मुताबिक, जब उसने यह बात मां को बताई तो परिवार ने शादी के लिए हामी भर दी। रिश्ता तय हुआ, मेहमान बुलाए गए और निकाह की तारीख भी तय हो गई। शाम 5 बजे बारात आनी थी, घर में शहनाइयों और खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक सबकुछ बिखर गया—दूल्हा बारात लेकर ही नहीं आया।

Burhanpur News : परिजनों ने जब दूल्हे वालों से कारण पूछा तो सामने आया कि वे 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। दुल्हन ने फूट-फूटकर कलेक्टर कार्यालय में कहा—“मेहंदी लगी है हाथों में, आंसू बह रहे आंखों से… मुझे इंसाफ चाहिए।” इस मामले पर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि प्रकरण गणपति थाना में दर्ज हुआ है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here