Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : भूपेश बघेल के पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस...

CG Politics : भूपेश बघेल के पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा……

CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक पोस्ट पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा हमला बोला, जिसके जवाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी पलटवार करते हुए उन्हें ‘पागल’ तक कह डाला।

READ MORE : Gwalior fraud : मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से ठगी, लाखों के जेवर लेकर नकली नोट और कंकड़ थमाए, CCTV में कैद हुई वारदात

CG Politics : अजय चंद्राकर का कांग्रेस और गांधी परिवार पर प्रहार

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने व्यवसायी हेमंत चंद्राकर से जुड़े पोस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बघेल का किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना पैशन बन गया है, क्योंकि कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं बचा है।

चंद्राकर यहीं नहीं रुके और उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए केंद्रीय एजेंसियों को जिम्मेदार बता रही है क्योंकि गांधी परिवार को पाक-साफ रखना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों के लिए यह कहना “ब्रह्महत्या के बराबर का पाप” है कि वे गांधी परिवार के कारण हारे हैं।

संगठन सृजन अभियान पर टिप्पणी करते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता बचे ही नहीं हैं, और पार्टी में जितने लोग हैं, सभी दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदहाली पर सहानुभूति व्यक्त की जा सकती है, और “कांग्रेस की अंत्येष्टि करने छत्तीसगढ़ में उनकी पर्याप्त संख्या है।” इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर कालिख लगी होने की बात कही।

READ MORE : IPS Transfers : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां से किधर….

बिहार चुनाव में भूपेश बघेल की भूमिका पर सवाल करते हुए चंद्राकर ने पूछा कि वह कितनी सीटें लाएंगे और “बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे, या छोटे भाई की।” उन्होंने एनएसयूआई के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वे पढ़ना-लिखना बंद कर चुके हैं।

विकास उपाध्याय का पलटवार: “पागल हो गए हैं चंद्राकर”

अजय चंद्राकर के बयानों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर का दिमाग खराब हो चुका है और कैबिनेट मंत्री वापस नहीं बन पाने के कारण वह पागल हो गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस के लोकतांत्रिक दल होने पर जोर दिया और कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही बड़ा फर्क है। गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए उपाध्याय ने कहा कि चंद्राकर अपने आला नेताओं को खुश करने के लिए ऐसी बातें करते हैं।

बिहार चुनाव के मुद्दे पर उपाध्याय ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बिहार में उनकी एलायंस सरकार है और भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर 65 लाख लोगों के नाम कटवाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की यात्राओं में भारी भीड़ देखी जा रही है।

वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय के “चड्डी बनियान गिरोह” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा खुद हाफ पैंट पार्टी है और वे लाठी-डंडे के दम पर लोगों को संगठन में शामिल कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस का संगठन प्यार से चलता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here