Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior fraud : मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से ठगी, लाखों के...

Gwalior fraud : मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से ठगी, लाखों के जेवर लेकर नकली नोट और कंकड़ थमाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Gwalior fraud
Gwalior fraud

Gwalior fraud : ग्वालियर। भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मंदिर जा रही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी को दो अज्ञात युवकों ने झांसे में लेकर उनसे करीब 2 लाख 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। ठगों ने महिला को सोने के आभूषण के बदले रुमाल में कंकड़ और असली नोटों की गड्डी के बदले नकली नोटों की गड्डी थमा दी। यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

READ MORE : MP TOP News : एमपी में 2 और जहरीले कफ सिरप मिले, 500 पदों पर SI भर्ती, समेत 5 बड़ी खबरें…

Gwalior fraud : लालच देकर किया ठगी का शिकार

Gwalior fraud : यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब रतन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। कॉलोनी से कुछ दूरी पर एक नाबालिग युवक उनके पास आया और उनसे धौलपुर जाने का रास्ता पूछने लगा। उसने महिला को नकली नोटों की एक गड्डी भी दिखाई। इसी दौरान, उसका दूसरा साथी (एक अन्य युवक) वहाँ आ गया। दूसरे युवक ने बुजुर्ग महिला को लालच दिया कि वे दोनों मिलकर नाबालिग लड़के से नोटों की गड्डी ले लेंगे और आपस में बाँट लेंगे। महिला उनकी बातों में आ गई।

दोनों ठग महिला को एक सुनसान गली में ले गए। वहाँ बातों में फँसाकर, उन्होंने महिला के कान के टॉप्स, जंजीर और हाथों की सोने की दो अंगूठी, तथा एक चांदी की अंगूठी उतरवा ली। शातिर ठगों ने चालाकी से इन जेवरों को रुमाल में रखकर देने का नाटक किया, लेकिन असल में रुमाल में सोने की जगह कंकड़ भरकर उन्हें थमा दिया। साथ ही, नाबालिग लड़के से नकली नोटों की गड्डी भी लेकर महिला को दे दी।

READ MORE : IPS Transfers : 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां से किधर….

ठगी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत

ठगी के बाद, एक युवक ने महिला को मंदिर के पास मिलने के लिए कहकर वहाँ से भाग गए। जब काफी देर तक कोई युवक वापस नहीं आया, तब महिला को शक हुआ। उन्होंने रुमाल खोलकर देखा, तो उसमें जेवर के बदले केवल पत्थर भरे थे और नोटों की गड्डी भी नकली निकली। ठगी का एहसास होते ही महिला घर पहुँची और परिजनों को घटना बताई।

परिजनों ने बुजुर्ग महिला को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात युवकों ने उनसे 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के जेवर ठग लिए हैं। पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए हैं। जनकगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और महिला की शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here