mp news: बुरहानपुर में मोटर क्षमता बढ़ाकर दिखाने का आरोप, किसानों ने बिजली बिल सुधार की लगाई गुहार

Parivesh

mp news: बुरहानपुर से लगे ग्राम नाचनखेड़ा में किसानों ने विद्युत विभाग पर सिंचाई बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि विभाग ने निरीक्षण के दौरान उनकी 10 एचपी की मोटर को 12 एचपी दर्ज कर दिया, जिससे उनके बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई है।

इस संबंध में किसानों ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को आवेदन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है। किसानों के अनुसार, गलत मोटर क्षमता दर्ज होने से उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है, जबकि वे पहले ही फसल नुकसान और मौसम की मार से परेशान हैं।

mp news: किसान दिगंबर महाजन ने बताया कि उनकी मोटर 10 एचपी की है, लेकिन विभाग ने इसे 12 एचपी दिखाकर बिल बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे इतना बढ़ा हुआ बिल भरने में सक्षम नहीं हैं और बिल को सही करने की मांग की है।

वहीं, कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि किसानों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो बिल को सुधार दिया जाएगा।

mp news: फिलहाल किसान जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं और जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *