Sehore Crime : नल-जल योजना के 300 पाइप चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sehore Crime : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/सीहोर : सीहोर जिले के आष्टा और सिद्दीकगंज थाना क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन के लिए रखे गए 300 पाइप चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। आष्टा पुलिस ने 65 लाख रुपये के मशरूके के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा और राजस्थान से आकर वारदात को अंजाम देते थे।

Sehore Crime : थाना आष्टा में फरियादी मनीष विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम भीमपुरा से नल-जल योजना के 100 पाइप चोरी हो गए हैं। जांच में पता चला कि सिद्दीकगंज क्षेत्र से भी 200 पाइप चोरी किए गए थे। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में टीमें बनाई गईं।

Sehore Crime : पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपी पहले कार से रेकी करते थे और फिर रात में ट्रक लेकर पाइप चोरी कर ले जाते थे।

Sehore Crime : गिरोह एक बार फिर चोरी की कोशिश में देवनखेड़ी जोड़ के पास आया, तभी पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को ट्रक और कार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने पाइप चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि पाइप हरियाणा (हिसार) में छिपा कर रखे गए हैं। पुलिस टीम ने वहां से पाइप बरामद कर लिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories