Mauganj News : जमीन के लिए भाई-भाई में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल, पुलिस अलर्ट

Mauganj News : अभय मिश्रा/मऊगंज : मध्यप्रदेश के मऊगंज में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जमीन के एक टुकड़े ने दो सगे भाइयों को आमने-सामने ला खड़ा किया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है।

Mauganj News : ये नजारा किसी दुश्मनी का नहीं, बल्कि सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष का है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बघैला गांव की है, जहाँ करुणा शंकर मिश्रा और उनके बड़े भाई मिथिला शंकर मिश्रा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Mauganj News : जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को बड़े भाई मिथिला शंकर खेत की जुताई करा रहे थे। तभी छोटे भाई करुणा शंकर ने आधा हिस्सा रोकने की बात कही। बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और करुणा शंकर बुरी तरह घायल हो गए।

 

Mauganj News : इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूर्व में दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: सिंगरौली जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Singrauli District Hospital Maternal Death: सिंगरौली जिला अस्पताल प्रसूता...

Related Articles

Popular Categories