Chhindwara News : साधुओं से भरी बोलेरो कुएं में गिरी, 4 की मौत, 3 घायल, 9 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News : अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के सांवरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बोलेरो वाहन के कुएं में गिर जाने से चार साधुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा बैतूल रोड पर टेमनी खुर्द गांव के पास हुआ, जहां बोलेरो अनियंत्रित होकर खुले कुएं में जा गिरी।

Chhindwara News : बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार लोग अंदर फंसे रह गए। एसडीआरएफ की टीम ने रात में ही तीन शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया था। हालांकि, पानी अधिक होने के कारण चौथे शव को निकालने में दिक्कत आ रही थी।

Chhindwara News : प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने कुएं का पानी खाली कर गोताखोरों की मदद से सुबह करीब 5:30 बजे चौथे शव को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Chhindwara News : बताया जा रहा है कि सभी साधु चित्रकूट निवासी थे और बैतूल जिले के बालाजीपुरम दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन गाड़ी में खराबी आने के कारण वे दर्शन किए बिना लौट रहे थे। इसी दौरान टेमनी खुर्द गांव के पास बोलेरो का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खुले कुएं में जा गिरी। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *