Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : डबरा में बड़ा हादसा टला, गौवंश बचाने बाइक सवार...

MP NEWS : डबरा में बड़ा हादसा टला, गौवंश बचाने बाइक सवार नाले में गिरे…

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा शहर में बुधवार को भितरवार रोड श्री बालाजी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि चंचल सेन और पहाड़ सिंह कुशवाह बाइक से डबरा आ रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गौवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में दोनों ने अपनी बाइक का संतुलन खो दिया और वाहन सीधे नाले में जा गिरा।

MP NEWS : घटना के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत रुककर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाइक सवारों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई और दोनों सवार फिलहाल सुरक्षित हैं।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक के त्वरित सहयोग की सराहना की और राहत की सांस ली कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले मवेशियों से होने वाले खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here