Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh इंदौर ट्रक हादसा : आरोपी ड्रायवर को कोर्ट में किया पेश, मिला...

इंदौर ट्रक हादसा : आरोपी ड्रायवर को कोर्ट में किया पेश, मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड

0
118
इंदौर ट्रक हादसा
इंदौर ट्रक हादसा

इंदौर। इंदौर ट्रक हादसा : शहर में हुए भीषण ट्रक हादसे के बाद गिरफ्तार आरोपी ड्रायवर गुलरेश को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस आरोपी से हादसे से जुड़ी हर कड़ी की गहन पूछताछ करेगी।

इंदौर ट्रक हादसा : जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्रायवर ने एयरपोर्ट से लेकर बड़ा गणपति तक के रास्ते में कई लोगों को लापरवाही से टक्कर मारी थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से ज्यादा लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ड्रायवर गुलरेश नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसके साथ मौजूद क्लीनर से भी पुलिस पूछताछ करेगी। राउ शराब दुकान सहित हादसे की अन्य परिस्थितियों को लेकर भी जांच जारी है।

आरोपी गुलरेश के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास और अप्राकृतिक कृत्य जैसे तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी गुंडली (क्राइम रिकॉर्ड) खंगाल रही है।

गंभीर सड़क हादसे ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्यों को पुख्ता किया जा रहा है। आरोपी को दोबारा 21 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here