Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : पुलिस कस्टडी में आरोपियों का बेखौफ रील वीडियो वायरल,...

Reva News : पुलिस कस्टडी में आरोपियों का बेखौफ रील वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा में पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगाए हुए आरोपियों का रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हांथ में हथकड़ी साथ में पुलिस फिर भी बेखौफ आरोपियों ने खुलेआम रील बनाई। इन सभी पर मारपीट का आरोप था जिसके बाद बिछिया थाने की पुलिस इन्हें न्यायालय लेकर जा रही थी। जिसके बाद अपराधियों ने पुलिस के सामने रील बनाई और उसे सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया।

Reva News : पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है जहां पर शिव यादव सहित उसके साथियों ने महाजन टोला में मारपीट की थी। जिसके बाद बिछिया पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें पुलिस कस्टडी में थाने से न्यायालय ले जा रही थी। उसी दौरान इनके सरगना शिव यादव ने थाने से निकलते हुए अपने साथियों के साथ हथकड़ी लगाए हुए रील बनाई।

Reva News : जिस दौरान आरोपियों ने रील बनाई उस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन आरोपी इतने बेखौफ थे कि उन्हें किसी का डर नहीं। और थाने से निकलते हुए और पुलिस गाड़ी में बैठने तक पुलिस के सामने ही रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये सभी आरोपी मारपीट के मामले में जेल में है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रीवा में किसी आरोपी ने पुलिस कस्टडी में इस तरह से रील बनाई हो। इसके पहले भी कई आरोपियों ने इस तरह से रील बनाई थी जो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here