Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News: बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी...

Raigarh News: बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी।

सीएसपी राहुल उईके एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है ।

सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश बताया।

आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करने लगा। आरोपी ऐसे बाइक एवं स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दुपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है, कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख, बरामद कर जब्त किए हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026 में दर्ज पांच बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बरामद चोरी के वाहनों का विवरण:

1. 19 सितंबर 2026 को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730
2. 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551
3. 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी की गई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699
4. 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684
5. 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437।

Raigarh News: एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। नागरिक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही न करें। संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में नगर निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, पौलुश एक्का तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा, कोमल तिवारी, राजेश बंजारे, ओश्निक विश्वाल, कमलेश यादव एवं कृति राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here