Wednesday, June 24, 2026
35.3 C
Raipur

Monsoon Session : मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति – कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक 13 जुलाई को

Monsoon Session : रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक 13 जुलाई को शाम 4 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे।

विधानसभा सत्र में उठेंगे कई अहम मुद्दे

बैठक में आगामी 14 से 18 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस सत्र में कृषि क्षेत्र में खाद की कमी, शासकीय योजनाओं का युक्तियुक्तकरण, बिजली बिल में बढ़ोतरी, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं में गिरावट जैसे जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछने की तैयारी में है।

Monsoon Session Read More : jharkhand government cabinet meeting : हेमंत सरकार की कैबिनेट में 27 बड़े फैसले – DA बढ़ा, डॉक्टर बर्खास्त, सड़क-सेवा-पेंशन तक मिली मंजूरी

विपक्ष रहेगा आक्रामक मूड में

कांग्रेस विधायक दल का मानना है कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े कई अहम मोर्चों पर विफल रही है, जिसे सदन के भीतर जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। विपक्ष का फोकस रहेगा –

  • ग्रामीण क्षेत्रों में खाद और बीज की अनुपलब्धता
  • बढ़ते बिजली बिल और लोड शेडिंग
  • सरकारी विभागों में कर्मचारी युक्तियुक्तकरण के नाम पर छंटनी
  • वन कटाई और पर्यावरणीय नुकसान
  • जनजातीय अधिकारों में कटौती

Monsoon Session Read More : Van Bandhu Council : वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और वार्षिक आमसभा रायपुर में शुरू, वनवासियों के हित में बनाई जा रही नई रणनीति

मानसून सत्र में विपक्ष का एजेंडा तय होगा

बैठक में सभी विधायकों को उनके-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लाने का निर्देश भी दिया जाएगा, ताकि सदन में समग्र और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर जनता की आवाज बुलंद की जा सके। इसके साथ ही विधानसभा में प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और अन्य संसदीय प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

भाजपा सरकार को घेरने की होगी पूरी तैयारी

सूत्रों के अनुसार, चरणदास महंत और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सरकार के ‘विफल कार्यकाल’ और लोकलुभावन घोषणाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की कमी को भी प्रमुखता से उठाने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, यह सत्र भाजपा सरकार के खिलाफ “जनता की आवाज” को सदन में रखने का सबसे उपयुक्त मौका है। कांग्रेस विधायक दल की 13 जुलाई की यह बैठक आगामी मानसून सत्र के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। विपक्ष का इरादा स्पष्ट है – जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरना और जवाबदेह बनाना। अब देखना यह होगा कि सदन में भाजपा किस तरह से इन सवालों का सामना करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Ashirwad Suryavanshi 168 Runs: आशीर्वाद सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, 19 चौके-6 छक्कों से ठोके 168 रन

Ashirwad Suryavanshi 168 Runs: नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट में अपनी...

Related Articles

Popular Categories