Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Pharasgaon News: बहुप्रतीक्षित बड़े डोंगर-कोनगुड़ सड़क के नवीनीकरण को मिली मंजूरी, विधायक...

Pharasgaon News: बहुप्रतीक्षित बड़े डोंगर-कोनगुड़ सड़क के नवीनीकरण को मिली मंजूरी, विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

Pharasgaon News
Pharasgaon News

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- लंबे समय से फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर से कोनगुड़ तक सड़क के नवीनीकरण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के लगातार प्रयासों से करीब 19 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। सड़क की हालत लंबे समय से बेहद जर्जर होने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद भी दिया है।

Pharasgaon News: क्षेत्रवासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा में भी मजबूती के साथ उठाया था। उन्होंने सदन में सड़क की जर्जर स्थिति, आम लोगों की परेशानियों और इस मार्ग के महत्व को प्रमुखता से रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार करने के अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा से भी सड़क के नवीनीकरण को लेकर लगातार पहल की। विधायक के इन निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अब करीब 9 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर सड़क के नवीनीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि वर्ष 2017-18 में कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए उन्होंने इस सड़क का निर्माण करवाया था। इसके बाद लंबे समय तक सड़क के रखरखाव और नवीनीकरण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। वहीं अंतागढ़- नारायणपुर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों का ट्रैफिक भी इसी मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया था, जिसके चलते सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के साथ ही सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष लगातार सड़क निर्माण की मांग रखी। सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Pharasgaon News: इस सौगात के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक नीलकंठ टेकाम का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। इस सड़क के निर्माण से न केवल बड़े डोंगर और कोंडागांव के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के बीच संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सड़क बनने के बाद हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि यह सड़क आने वाले समय में तीनों जिलों के लोगों के लिए किसी बड़े वरदान से कम साबित नहीं होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here