Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, पुलिस से की अभद्रता और कपड़े...

नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, पुलिस से की अभद्रता और कपड़े उतारने की धमकी…वीडियो वायरल

0
113
कटनी
कटनी

कटनी, मध्यप्रदेश। कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र में मानवीय व्यवहार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देर रात हाईवे किनारे बने एक ढाबे (‘मैगी पॉइंट’) पर नशे में धुत युवक-युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी उन्होंने अभद्रता की। इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

READ MORE : रीवा में हड़कंप : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की छत से कूदने वाली थी युवती! जांबाज महिला गार्ड ने मौत के मुँह से खींच लाई

ढाबे पर विवाद, फिर पुलिस से धक्का-मुक्की

जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में चूर इन युवक-युवतियों ने पहले ढाबे के कर्मचारियों से विवाद किया, जिससे मौके पर माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची।

पुलिस ने जब हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, तो नशे में धुत युवतियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवतियों ने कपड़े उतारने की धमकी दी, वहीं युवकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ने की कोशिश तक की।

READ MORE : Shakti Power Plant Accident : डभरा के RKM पॉवर प्लांट में भयानक हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर घायल

पुलिस ने दर्ज किया मामला

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी उपद्रवी युवक-युवतियों को काबू में किया और उन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस ने अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here