Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बॉम्बे मार्केट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई दुकानें जलकर...

CG News : बॉम्बे मार्केट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई दुकानें जलकर खाक…

CG News
CG News

CG News : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ : दिवाली की रौनक और जीएसटी 2.0 के उत्साह के बीच शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट के व्यापारियों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे अचानक लगी भीषण आग ने 4 बड़ी और कई छोटी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

READ MORE : रीवा में हड़कंप : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की छत से कूदने वाली थी युवती! जांबाज महिला गार्ड ने मौत के मुँह से खींच लाई

CG News : घटना में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी, बॉम्बे साड़ी और बॉम्बे शू हाउस समेत आसपास की जूते-चप्पल, चूड़ी और प्लास्टिक की दुकानों को भारी नुकसान हुआ। आग इतनी प्रचंड थी कि दमकल विभाग, होमगार्ड और विभिन्न फायर ब्रिगेड की टीमों को रातभर मौके पर आग बुझाने में जुटना पड़ा।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, और नुकसान का सटीक आंकड़ा भी सामने नहीं आया है। घटना ने मार्केट में व्यापारियों और आसपास के नागरिकों में चिंता की लहर दौड़ा दी है।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : भक्ति में डूबा सालासर धाम, गूंजे जय हनुमान के जयकारे…

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम जारी है, और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here