Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Breaking : लंबित वेतन की मांग पर निगम ठेका कर्मियों का...

Jabalpur Breaking : लंबित वेतन की मांग पर निगम ठेका कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फैलाया कचरा….

Jabalpur Breaking
Jabalpur Breaking

Jabalpur Breaking : जबलपुर। जबलपुर के रांझी दर्शन सिंह तिराहे पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपने 4 माह के लंबित वेतन की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप सड़कों पर कचरा फैलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और धरने पर बैठ गए।

READ MORE : रीवा में हड़कंप : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की छत से कूदने वाली थी युवती! जांबाज महिला गार्ड ने मौत के मुँह से खींच लाई

Jabalpur Breaking : कांग्रेस ने दिया समर्थन, बातचीत जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँचे। वेतन की मांग पर अड़े इन सफाई कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस भी उतर आई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें पूर्व में जल्द वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ।

READ MORE : Shimla News : बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा: बस पर गिरा मलबा, 15 शव बरामद

प्रदर्शन स्थल पर सफाई कर्मियों और निगम अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। सफाईकर्मी स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि जब तक उनका लंबित वेतन नहीं दिया जाता, तब तक वे अपना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। इस प्रदर्शन से रांझी क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है और निगम प्रशासन पर जल्द समस्या सुलझाने का दबाव बढ़ गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here