Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh सिंघम की तर्ज पर जुआरियों पर टूट पड़े सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत...

सिंघम की तर्ज पर जुआरियों पर टूट पड़े सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत व उनकी टीम, जानें फिर क्या हुआ….

नौगांव
नौगांव

नौगांव। छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुआरी अड्डों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। नवागत थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे के आने के बाद से ही नौगांव पुलिस लगातार एक्शन मोड में है।

बीती देर रात, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत और उनकी टीम ने ‘सिंघम’ की तर्ज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वालटोली में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुआ के फड़ पर रेड डाली।

READ MORE : Jabalpur Breaking : लंबित वेतन की मांग पर निगम ठेका कर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फैलाया कचरा….

एसडीओपी अमित मेश्राम के कुशल मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में, पुलिस ने ग्वालटोली के एक बंद कमरे से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने मौके पर ₹2 लाख 35 हजार की बड़ी नगद राशि बरामद की है।

पुलिस कप्तान अगम जैन ने कुशल कार्यशैली की पहचान रखने वाले थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे को नौगांव भेजा है, जिसका असर अब साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम…..

नौगांव पुलिस ने पिछले 15 दिनों में थाना प्रभारी और उनकी टीम के नेतृत्व में 15 जुआ के अड्डों पर सफलतापूर्वक छापे मारे हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here