Thursday, October 1, 2026
Home Tech Tech: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया 5G रेडिमि...

Tech: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया 5G रेडिमि 17C 5G, कीमत ₹20,999 से शुरू

Tech: बजट सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए रेडिमि ने नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में Redmi 17C 5G को लॉन्च कर दिया है, जिसमें बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को दो रैम वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।

रेडिमि 17C 5G की कीमत और बिक्री

रेडिमि 17C 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 7 अक्टूबर से अमेज़न और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू होगी।

120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा स्क्रीन

फोन में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 810 निट्स तक पहुंचती है। डिस्प्ले को  फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

प्रोसेसर और स्टोरेज में क्या मिलेगा?

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के विकल्प हैं। 128GB UFS 2.2 स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है।

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा मोड दिए गए हैं।

फोन की सबसे बड़ी खासियतों में 6000mAh बैटरी शामिल है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ
5.4, GPS और USB टाइप-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here