Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Shakti Power Plant Accident : डभरा के RKM पॉवर प्लांट में भयानक...

Shakti Power Plant Accident : डभरा के RKM पॉवर प्लांट में भयानक हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर घायल

Shakti Power Plant Accident
Shakti Power Plant Accident

Shakti Power Plant Accident : सक्ती, छत्तीसगढ़: आज सुबह सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में एक भयानक हादसा हुआ। लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE : Mahakal Shringar Aarti Live : अनोखे रूप में सजे महाकाल, उज्जैन धाम में भक्ति का अद्भुत संगम

Shakti Power Plant Accident : जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरी लिफ्ट 70 फीट ऊंचाई तक जाने वाली थी, लेकिन 40 फीट ऊपर पहुँचते ही अचानक नीचे गिर गई। घायल मजदूरों को तुरंत फोर्टिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद प्लांट के बाहर मजदूर और उनके परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं। हादसे की सूचना पर प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

READ MORE : IRCTC : रेलवे का बड़ा फैसला : कन्फर्म टिकट की तारीख अब बिना फीस बदले जा सकेगी

इस हादसे ने पूरे उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा नियमों और उपकरणों की समीक्षा की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here