Saturday, August 15, 2026
Home National IRCTC : रेलवे का बड़ा फैसला : कन्फर्म टिकट की तारीख अब...

IRCTC : रेलवे का बड़ा फैसला : कन्फर्म टिकट की तारीख अब बिना फीस बदले जा सकेगी

0
171

नई दिल्ली : अब यात्रियों को अपने कंफर्म रेल टिकट की यात्रा तारीख बदलने के लिए कोई अतिरिक्त फीस या कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 अक्टूबर को NDTV को बताया कि यह सुविधा जनवरी 2026 से IRCTC वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी। इसके तहत यात्रियों को अपने पहले से बुक किए गए कंफर्म टिकट की तारीख बदलने का विकल्प मिलेगा, जिससे नया टिकट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

रेल मंत्री ने बताया कि टिकट की तारीख बदलने की सुविधा केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगी और सीट उपलब्धता के आधार पर ही नई तारीख की बुकिंग कंफर्म होगी। यानी, नए टिकट के लिए सीट उपलब्ध न होने पर गारंटी नहीं दी जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान यात्रियों का पैसा कटेगा नहीं।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री ने 20 नवंबर के लिए दिल्ली से पटना की कंफर्म टिकट बुक की है और किसी कारण से यात्रा 25 नवंबर को करनी है, तो वही टिकट ऑनलाइन रीबुक कर 25 नवंबर के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे पहले, यात्रियों को टिकट कैंसिल कर नया टिकट बुक करना पड़ता था और इस प्रक्रिया में कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता था।

Read More : Shimla News : बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा: बस पर गिरा मलबा, 15 शव बरामद

वर्तमान नियमों के तहत ट्रेन के डिपार्चर से 48 से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर AC फर्स्ट क्लास/एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपए + GST, AC 2 टियर/फर्स्ट क्लास में 200 रुपए + GST, AC 3 टियर/AC चेयर कार/AC 3 इकोनॉमी में 180 रुपए + GST, स्लीपर क्लास में 120 रुपए और सेकंड क्लास में 60 रुपए कटते हैं। चार्ट तैयार होने के बाद टिकट रिफंड नहीं मिलता।

रेलवे ने स्पष्ट किया कि नया सिस्टम फिलहाल सिर्फ ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगा। ऑफलाइन यानी काउंटर से तारीख बदलने की सुविधा अभी नहीं दी जा रही है। वहीं, वेटिंग टिकट की तारीख बदलने के लिए अभी कोई नया नियम नहीं आया है।

Read More : Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय विकास और पंच वर्षीय योजनाओं पर कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह बदलाव लाखों यात्रियों के लिए लाभकारी होगा, जो किसी कारणवश अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं और पहले भारी रकम काटने के डर से परेशान रहते थे। नए नियम से यात्रियों को सुविधा और समय की बचत दोनों मिलेगी।

Share The News
Previous articleShimla News : बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा: बस पर गिरा मलबा, 15 शव बरामद
Next articleUPI में बायोमेट्रिक पेमेंट सुविधा हुई लॉन्च : अब फेस और फिंगरप्रिंट से पेमेंट
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here