Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon ED Raid : खनन कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा…..

Rajnandgaon ED Raid : खनन कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा…..

Rajnandgaon ED Raid
Rajnandgaon ED Raid

Rajnandgaon ED Raid : राजनांदगांव: प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बुधवार की सुबह एक बार फिर फुल एक्शन मोड में दिखाई दी। राजधानी रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में अधिकारियों का एक बड़ा दल राजनांदगांव पहुँचा और सुबह 5:30 बजे से ही शहर के बड़े और प्रभावशाली कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।

Rajnandgaon ED Raid : यह ‘दस्तावेज़ ड्रिल’ शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर चल रही है। जिन कारोबारियों के घर पर टीम पहुँची है, उनमें भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के निवास, और कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली का घर शामिल है।

READ MORE : Rajnandgaon News : मवेशी धर-पकड़ अभियान तेज, सड़कों से हटाए गए 18 आवारा पशु

खनन कनेक्शन की आशंका

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि ED की यह बड़ी कार्रवाई माइनिंग (खनन) के कारोबार से जुड़े लोगों, सप्लायर्स और ब्रोकर्स को निशाना बना रही है। टीम मौके पर संबंधित वित्तीय और व्यावसायिक दस्तावेज़ों की बारीकी से जाँच कर रही है।

READ MORE : Rajnandgaon SP’s Charge : अंकिता शर्मा ने संभाला राजनांदगांव एसपी का पदभार, कहा – जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

हालांकि, ED की ओर से इस विशेष मामले या कार्रवाई के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है, जिससे शहर के व्यावसायिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है और अटकलों का बाज़ार गर्म है। शहरवासी इस बात पर निगाह बनाए हुए हैं कि यह छापेमारी किस बड़े खुलासे की ओर इशारा करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here