Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर में नशेड़ी वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

CG NEWS : रायपुर में नशेड़ी वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, तीन घंटे के अभियान में 15.40 लाख रुपये का चालान

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में सड़क हादसों पर नियंत्रण और होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस ने शुक्रवार रात तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 154 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख 40 हजार रुपये का चालान किया गया।

CG NEWS : पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात/प्रोटोकॉल) दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सतीश ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह और सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारियों और स्टाफ ने अभियान को अंजाम दिया।

CG NEWS : शहर के आठ प्रमुख स्थानों—तेलीबांधा थाना के सामने, भाठागांव चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, खमतराई थाना के सामने, टाटीबंध चौक, पचपेड़ीनाका चौक और पंडरी थाना के सामने—चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। रात 10 बजे से 1 बजे तक ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से सघन जांच की गई।

CG NEWS : जांच के दौरान 154 वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहनों में 64 कार, 65 मोटरसाइकिल, 8 ट्रक, 12 टाटा एस पिकअप, 1 बोलेरो, 2 माजदा, 1 ट्रैक्टर और 1 ई-रिक्शा शामिल हैं। सभी वाहनों को यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है।

CG NEWS : कार्रवाई से जुड़े मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रति प्रकरण न्यूनतम 10 हजार रुपये का अर्थदंड निर्धारित है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर आगामी दिनों में भी रात के समय अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here