CG NEWS : बालिका छात्रावास की बदहाल स्थिति: छात्राएं ठंड में जमीन पर सोने को मजबूर, अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही के आरोप, SDM ने जांच की पुष्टि

0
83
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : पखांजुर। आदिवासी कन्या छात्रावास पखांजुर के पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में छात्राओं ने अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि बिस्तर, सेनेटरी पैड और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ठंड के मौसम में छात्राएं बिना बेडशीट के जमीन पर सोने को मजबूर हैं।

CG NEWS : छात्रावास का नया भवन लाखों रुपये की लागत से बनाया गया है, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। 64 छात्राएं कई महीनों से गद्दा और बिस्तर के बिना जमीन पर सो रही हैं। शिकायत करने पर छात्राओं को कहा जाता है कि पहले पैसा दो, तभी सामान मिलेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि यह सरकारी छात्रावास है या उगाही का केंद्र।

CG NEWS : भोजन की स्थिति भी खराब है। रोजाना सड़ी-गली सब्जियां, पपीता, केला, आलू, कुंदरू और पत्ता गोभी परोसी जाती हैं। कई बार सब्जियां ठीक से उबली नहीं होती। साफ-सफाई की व्यवस्था नगण्य है और बीमार पड़ने पर अधीक्षिका कोई ध्यान नहीं देती। छात्रावास में CCTV कैमरे नहीं हैं और अधीक्षिका केवल सप्ताह में 1-2 दिन ही रहती हैं। रात में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।

CG NEWS : सबसे जरूरी सुविधा सेनेटरी पैड भी उपलब्ध नहीं है। छात्राओं ने पहले भी 28 अगस्त को शिकायत की थी, लेकिन न तो जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई। अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा है। छात्राओं ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कराने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

CG NEWS : पखांजुर एसडीएम टिकाराम नेताम ने मीडिया को बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है और उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। जो कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here