Simga News: सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: सरपंच संघ और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस-आबकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Sanjay Sahu
Simga News:

Simga News: विष्णु कोसले/सिमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा में अवैध शराब बिक्री के विरोध में सोमवार को सरपंच संघ, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना परिसर के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया तथा अनुविभागीय अधिकारी (SDO) के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

Simga News: प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की कई पंचायतों और सिमगा नगर में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे गांवों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

 

Simga News: प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अवैध शराब की वजह से गांवों में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है और ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

 

Simga News: धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नियमित अभियान चलाने की मांग की।

 

 

Simga News: इस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू भाटिया, सतनामी समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष शत्रोहन मार्कण्डेय, चंद्रकांत यदु, युवराज शर्मा , इत्यादि ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर सरपंच राहुल ठाकुर, सरपंच लोमन धृतलहरे, सरपंच नरेंद्र यदु,सरपंच मेघनाथ डहरे, सरपंच अर्चना वाणी,सरपंच रेशु मसीह,सहित कई सरपंच व सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *