CG News : प्रधानपाठक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं को दिखाता था आपत्तिजनक फोटो, हुआ निलंबित….

CG News : राजनांदगांव : जिले के मोहबा प्राथमिक स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है। स्कूल के प्रधानपाठक नेतराम वर्मा पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत, आपत्तिजनक फोटो दिखाने और ‘बैड टच’ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

CG News : घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ छात्राओं ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया। चिंतित परिजनों ने जब उनसे इसका कारण पूछा, तो बच्चियों ने जो बताया, उसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानपाठक नेतराम वर्मा उन्हें अपने कमरे में बुलाकर अश्लील तस्वीरें दिखाते थे और उनके साथ गलत व्यवहार करते थे।

परिजनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में उठाया। इसके बाद, आक्रोशित अभिभावकों ने 7 अगस्त को बीईओ कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सौंपी।

CG News

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सहायक शिक्षक डीसम तिवारी को इस पूरे मामले की जानकारी थी। लेकिन, उन्होंने न तो इसका विरोध किया और न ही इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। उनकी इस गंभीर लापरवाही के कारण डीईओ ने उन्हें भी निलंबित कर दिया है।

चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव ने बताया कि आरोपी प्रधानपाठक नेतराम वर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच तेजी से चल रही है। शिक्षा के मंदिर में हुई इस तरह की घटना ने अभिभावकों में गुस्सा भर दिया है और वे दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories