Saturday, May 9, 2026
24.1 C
Raipur

Operation Aghat Raigarh : रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’: पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर बोला धावा; दूसरे दिन 919 लीटर शराब जब्त, 35 आबकारी प्रकरण दर्ज

Operation Aghat Raigarh : रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” पूरी रफ़्तार से चल रहा है। रविवार 22 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ और अंग्रेजी शराब जब्त कर 21 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई: 1.23 लाख की शराब जब्त

अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने कुल 919 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 898 लीटर कच्ची महुआ शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए आंकी गई है।

थानावार प्रमुख कार्रवाइयां:

1. छाल थाना: शराब बनाने का ‘मिनी कारखाना’ ध्वस्त

सबसे बड़ी सफलता छाल पुलिस को मिली, जहाँ ग्राम बेहरामार में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को नष्ट किया गया।

  • बरामदगी: 530 लीटर महुआ शराब (सिन्टेक्स टंकी और जरीकेन में भरी हुई)।

  • नष्ट किया गया: करीब 1000 किलो महुआ लाह (पास)।

  • गिरफ्तारी: आरोपी जयपाल राठिया गिरफ्तार, जबकि मुख्य सरगना प्रदीप बेहरा फरार है।

2. चक्रधरनगर: बरलिया और नवापाली में रेड

चक्रधरनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 81 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी जगदीश सारथी (51 लीटर) और अजय चौहान (30 लीटर) को गिरफ्तार किया गया।

3. पुसौर: ओडिशा सीमा पर घेराबंदी

पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में ओडिशा से शराब परिवहन कर रहे जयकुमार यादव और देमति साव को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। इनके पास से 18 लीटर महुआ शराब मिली। एक अन्य कार्रवाई में तोरन साव को भी गिरफ्तार किया गया।

4. घरघोड़ा: ढाबा और बाड़ी में तलाशी

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में एक ढाबे में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की। वहीं ग्राम टेरम और करीकछार में कार्रवाई करते हुए दिलबोध राठिया और हेमलाल राठिया से कुल 85 लीटर शराब जब्त की।

5. अन्य थानों की मुस्तैदी

  • पूंजीपथरा: एतवार सिंह और कुमारी उरांव से 18 लीटर शराब जब्त।

  • भूपदेवपुर: बाड़ी में छिपाकर रखी गई 14 लीटर शराब बरामद।

  • खरसिया: तीन अलग-अलग रेड में 29 लीटर शराब जब्त।

  • तमनार: पाउच में शराब परिवहन कर रहे लोचन प्रसाद सिदार को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा।

एसएसपी का कड़ा रुख

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन आघात के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा पूरा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories