Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा पखवाड़ा, बुजुर्गों को...

Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा पखवाड़ा, बुजुर्गों को कंबल और फल बांटे

Balrampur News: बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को वाड्रफनगर के वृद्धाश्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत वृद्ध सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के बलरामपुर जिला संयोजक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कंबल और फल वितरित किए गए। इस दौरान बुजुर्गों ने खुशी जाहिर की और कार्यक्रम में शामिल लोगों को आशीर्वाद दिया।

बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प के रूप में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

Balrampur News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजू सिंह ओइके रहे। कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ नगर के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा समाज की जिम्मेदारी है। सेवा पखवाड़े के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here