Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG News: पिकनिक मनाने पहुंचे दो स्कूली छात्र नदी में बहे, तलाश...

CG News: पिकनिक मनाने पहुंचे दो स्कूली छात्र नदी में बहे, तलाश जारी

CG News
CG News

CG News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास नदी में दो स्कूली छात्रों के बहने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों छात्र बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद फिलहाल दोनों छात्रों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों छात्रों की तलाश जारी है। हादसे के बाद परिजनों का भी बुरा हाल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here