रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव – छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसी क्रम में रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ 10 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योतिर्मयी प्रभावती के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पहले दिन के कार्यक्रम के तहत विकासखंड फरसगांव क्षेत्र के सभी टीबी मरीजों के लिए “निक्षय मित्र” पंजीयन किया गया। इन निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार की किट भेंट की गई, ताकि उन्हें उपचार के दौरान पौष्टिक आहार मिल सके।
कार्यक्रम में मरीजों को टीबी रोग के उपचार और बचाव से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस दौरान बीपीएम चेतन चौहान, बीईटीओ एन.एल. नेताम, एमआर बघेल, सुपरवाइजर मनोज नेताम, विजय सोरी, बलराम नेताम, शंकर सरकार, सुभाष कोर्राम सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


