Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल ने भाजपा मंत्रिमंडल पर साधा निशाना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और बाहरी नेताओं को मिली बड़ी कुर्सी, जानिए सुनील सोनी ने क्या कहा

Bhupesh Baghel : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा में अधिकांश कार्यकर्ता केवल “दरी उठाने और झंडा लगाने” तक सीमित रह गए हैं, जबकि दूसरे दलों से आए नेताओं को मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

Bhupesh Baghel : बघेल ने 14 मंत्रियों वाले नए मंत्रिमंडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि रमन सिंह सरकार में केवल 13 मंत्री बनाए गए थे, फिर अब 14 क्यों? उन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान को घोर आपत्तिजनक बताया और कहा कि साव स्वयं वकील रहे हैं, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की है और विधि-विधायी मंत्री भी रहे हैं, फिर भी 14 मंत्रियों को संवैधानिक ठहराना और हरियाणा का उदाहरण देना गलत है। बघेल ने सवाल उठाया कि जब यहां का मंत्रिमंडल ही असंवैधानिक है तो उसके फैसले कैसे मान्य होंगे।

Bhupesh Baghel : पूर्व सीएम ने भाजपा पर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल, पुन्नू लाल मोहले, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत जैसे अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है।

Bhupesh Baghel : सोशल मीडिया पर भी बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल विस्तार असंवैधानिक है और इसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। इसी बीच, बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर “वोट चोरी” से सत्ता में आने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा विधायक सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें मंत्री बनाया गया है, वे भाजपा के कमल निशान पर चुनाव जीतकर आए हैं और लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। भाजपा में हमेशा योग्यता और कार्यकुशलता को ही सम्मान दिया जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories