Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News : PF बकाया पर ठेका कर्मचारियों का हड़ताल शुरू….

Gariaband News : PF बकाया पर ठेका कर्मचारियों का हड़ताल शुरू….

Gariaband News
Gariaband News

 Gariaband News : गरियाबंद | गरियाबंद जिले के कुंडेलभाठा धान संग्रहण केंद्र में सोमवार से ठेका कर्मचारियों ने बकाया भविष्य निधि (PF) भुगतान न होने पर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी केंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं और ठेकेदार व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

 Gariaband News : कर्मचारियों का कहना है कि केवल भरोसेमंद आश्वासन से काम नहीं चलेगा और जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, केंद्र में कामकाज शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

इससे पहले 23 जुलाई को भी ठेका कर्मचारियों ने इसी मांग को लेकर काम बंद किया था। उस समय जिला विपणन अधिकारी ने 40% राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारियों के अनुसार अब तक अधिकांश मजदूरों को पैसा नहीं मिला है।

हड़ताल की सूचना पाकर फिंगेश्वर पुलिस, जिला विपणन अधिकारी, तहसीलदार और जिला खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन फिलहाल कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here