Sunday, September 27, 2026
Home National Lucknow News : तीसरी मंज़िल से गिरे मासूम कार्तिक का चमत्कारिक बचाव,...

Lucknow News : तीसरी मंज़िल से गिरे मासूम कार्तिक का चमत्कारिक बचाव, सिर और कंधे में धंसी लोहे की रॉड निकाल डॉक्टरों ने दी नई ज़िंदगी

Lucknow News
Lucknow News

Lucknow News : लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर में शनिवार शाम तीन साल के मासूम कार्तिक के साथ बड़ा हादसा हो गया। घर की तीसरी मंज़िल पर खेलते समय वह अचानक नीचे गिर पड़ा और लोहे की नुकीली रेलिंग उसके सिर और कंधे में जा धंसी। बच्चे की हालत देख परिजनों ने सारी उम्मीदें छोड़ दीं, लेकिन KGMU के डॉक्टरों की टीम ने कठिन और जोखिम भरा ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली।

Lucknow News : परिवार के अनुसार, हादसे के बाद कार्तिक की स्थिति बेहद गंभीर थी। उसे तत्काल KGMU लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की लगातार मेहनत के बाद टीम बच्चे को नई जिंदगी देने में सफल रही।

Lucknow News : इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. के.के. सिंह ने किया। उनके साथ डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. सौरभ रैना, डॉ. जैसन गोलमी और डॉ. अंकिन बसु जैसे अनुभवी डॉक्टर शामिल थे। टीम की हिम्मत और विशेषज्ञता ने असंभव लगने वाली स्थिति को संभव कर दिखाया। बेटे की जान बचने के बाद कार्तिक का परिवार भावुक हो उठा। परिजनों ने KGMU को ‘मंदिर’ और डॉक्टरों को ‘भगवान’ कहकर आभार जताया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here