Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News: मुंगेली में एसीबी का ट्रैप: रेंजर और डिप्टी रेंजर 50...

Mungeli News: मुंगेली में एसीबी का ट्रैप: रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mungeli News:
Mungeli News:

Mungeli News: मुंगेली : मुंगेली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई में वन विभाग के दो अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए। अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Mungeli News: यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई। लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2025 में वायरल हुई एक रील के मामले में वन विभाग ने उसका वाहन जब्त किया था। आरोप था कि वाहन छोड़ने और प्रकरण में जल्द चालान पेश करने के बदले डिप्टी रेंजर ने 70 हजार रुपये की मांग की थी, साथ ही पूरा मामला निपटाने के लिए 4 से 5 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई थी।

Mungeli News: शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया। शिकायतकर्ता को कोटा स्थित एक रेस्टोरेंट में रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही डिप्टी रेंजर ने रकम ली, टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद रेंजर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी कार्रवाई में शामिल किया गया।

Mungeli News: दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही ट्रैप कार्रवाइयों से विभागों में हड़कंप है। एसीबी ने लोगों से अपील की है कि रिश्वत मांगने वालों की सूचना तुरंत दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here