रेजांगला रज कलश यात्रा का जशपुर में भव्य स्वागत, यादव समाज ने दी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि

TweeLabs
रेजांगला रज कलश यात्रा का जशपुर में भव्य स्वागत, यादव समाज ने दी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि

जशपुर/कुनकुरी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा का भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किया गया। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से प्रवेश के साथ ही यात्रा का क्षेत्र भर में जोरदार स्वागत हुआ। यादव समाज के बंधुओं ने कलश की पूजा-अर्चना कर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह यात्रा 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई में शहीद हुए 114 वीर अहीरों की पवित्र माटी को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा बिहार से प्रारंभ होकर दिल्ली तक जाएगी, जिसका उद्देश्य वीर अहीरों की कुर्बानी को देशभर में सम्मान और पहचान दिलाना है।

राष्ट्रीय सह संयोजक किरण कुमार यादव ने बताया कि यह यात्रा यादव समाज की एकता का प्रतीक है और इसके माध्यम से महासभा की तीन प्रमुख मांगों को लेकर जनजागरण किया जा रहा है:

  1. भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना।

  2. जातिगत जनगणना को व्यापक रूप से और पारदर्शी प्रक्रिया में करवाना।

  3. यादव समाज को संख्या के आधार पर आरक्षण की सुविधा देना।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष जे.आर. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, एवं कई जिलों व ब्लॉकों के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुनकुरी, कांसाबेल, पत्थलगांव सहित पूरे जशपुर जिले में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए, जिसमें माताएं-बहनें भी भारी संख्या में शामिल हुईं।

यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन, मीडिया और समाज के बंधुओं का आभार जताते हुए महासभा ने बताया कि यह यात्रा देश के सभी राज्यों में जाएगी और यादव समाज की एकजुटता का संदेश फैलाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *