HomeChhattisgarhCG NEWS: चरचा क्षेत्र में कोयला चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

CG NEWS: चरचा क्षेत्र में कोयला चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी पकड़े गए

Date:

Related stories

CG NEWS: कोरिया : पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुरेशा चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश साहू के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा, गांजा, शराब एवं कोयला चोरी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चरचा क्षेत्र में कोयला चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

CG NEWS: थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 कोयला चोरों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में सुरेश सिंह निवासी तलवापारा जूनापारा, राजेश कुमार निवासी बनखेतापारा बिशुनपुर, उमेंद्र सिंह निवासी जूनापारा, संतलाल राजवाड़े निवासी तलवापारा जूनापारा, संजय राजवाड़े निवासी जूनापारा, शंकर सिंह निवासी बनखेतापारा, हेमंत निवासी भट्ठीपारा बिशुनपुर, शिवलाल निवासी तलवापारा तथा शिवराम सूर्यवंशी निवासी शिवपुर चरचा शामिल हैं।

CG NEWS: इस कार्रवाई में पुलिस स्टाफ आर. सागर लाल, प्रदीप श्याम, राजेंद्र सिंह, विवेक तिवारी, जयसिंह, साकेश प्रकाश एवं सैनिक रविदास का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा आगे भी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here