Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Earthquake In Chhattisgarh : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला जशपुर, दहशत...

Earthquake In Chhattisgarh : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला जशपुर, दहशत में लोग…

0
293
Earthquake
Earthquake

जशपुर। Earthquake In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार सुबह धरती हिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:31 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल कर खुले मैदानों में पहुंच गए। लगभग 4-5 सेकंड तक बर्तन खनकते रहे और दीवारों के साथ दरवाजे-खिड़कियों में कंपन होता रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Earthquake In Chhattisgarh : हालांकि, राहत की बात यह रही कि झटके हल्के दर्जे के थे और इससे किसी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बावजूद इसके लोग एहतियात बरतते हुए देर तक अपने घरों के बाहर ही रुके रहे। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन भूकंप के झटकों के बाद लोग सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, जशपुर इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए हल्के झटके भी लोगों को चौंका देते हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है और लोग अपने-अपने कार्यों में लौटने लगे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here