Bank Holiday : अगस्त में छुट्टियों की भरमार : छत्तीसगढ़ में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा ले काम….

Parivesh
Bank Holiday : अगस्त में छुट्टियों की भरमार : छत्तीसगढ़ में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा ले काम....

रायपुर। Bank Holiday : अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, क्योंकि छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहने वाली हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के साथ रविवार और शनिवार के नियमित अवकाश के कारण बैंकों के शटर लंबे समय तक गिरे रहेंगे।

Bank Holiday : हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं—जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सुविधाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, लेकिन नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग कामकाज के लिए बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपनी बैंकिंग गतिविधियां पूरी कर लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के बैंक:

  • 3 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)

  • 10 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

  • 16 अगस्त (शनिवार) – कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)

  • 17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार

  • 24 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

  • 26 अगस्त (मंगलवार) – हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)

  • 31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

त्योहारों के इस मौसम में अवकाशों की भरमार को देखते हुए, वित्तीय लेन-देन की योजना बनाते समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *