Raipur Airport : लैंडिंग से ठीक पहले रनवे पर दौड़ा बंदर, रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

Sanjay Sahu
Raipur Airport

Raipur Airport : रायपुर : रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब लखनऊ से आ रही फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान अंतिम चरण में उतर रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

Raipur Airport : जानकारी के मुताबिक, विमान में 132 यात्री सवार थे। जैसे ही पायलट ने रनवे पर दौड़ते हुए बंदर को देखा, उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान की गति नियंत्रित की। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों को झटका जरूर लगा, लेकिन क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालते हुए सभी को शांत कराया।

Raipur Airport : घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे क्षेत्र की जांच की गई।

Raipur Airport : इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से पार्किंग एरिया तक ले जाया गया और सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *