HomeChhattisgarhDurg Crime News: गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत: शादी से...

Durg Crime News: गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत: शादी से पहले शराब पार्टी में हुआ विवाद, छत पर बेसुध मिला युवक; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

Date:

Related stories

Durg Crime News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद एक युवक की अपनी गर्लफ्रेंड के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की शादी होने वाली थी। शुरुआती जांच में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। विवाद के बाद युवक घर की छत पर चला गया, जहां कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड ने उसे CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Durg Crime News: पूरा मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। घटना के समय घर में एक और कपल समेत कुछ लोग मौजूद थे। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक पहले निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वहीं, युवती नर्सिंग की छात्रा बताई जा रही है।

Durg Crime News: सोमवार रात गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के अलावा रायगढ़ निवासी उसकी सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विवाद के बाद छत पर चला गया सिद्धांत

विवाद के बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला। अंजलीना ने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद अंजलीना और घर में मौजूद अन्य लोग सिद्धांत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Durg Crime News: पुलिस ने शुरू की जांच

Durg Crime News: घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Durg Crime News: पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है, लेकिन सिद्धांत की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विवाद के बाद सिद्धांत किस परिस्थिति में छत पर पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here