CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों की होली, थानों और पुलिस लाइन में जश्न

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए। करीब 72 घंटे तक लगातार कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मनाई। ड्यूटी की थकान के बीच उत्साह और उमंग साफ दिखाई दी।

CG NEWS : डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते नजर आए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर जवानों ने मिठाइयां बांटकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ड्यूटी के बाद मिली राहत उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।

CG NEWS : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना परिसर में रंग और गुलाल उड़ाए गए। यहां पुलिस जवानों ने परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। ‘बिजली खड़ी यहां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ जैसे गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया। परिवार के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

CG NEWS : वहीं रायगढ़ में उर्दना स्थित पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला जवान होली खेलने पहुंचे। फिल्मी गीतों की धुन पर जवान थिरकते रहे और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजन हुआ, जबकि कलेक्टर भी पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास का माहौल रहा और जवानों ने ड्यूटी के बीच त्योहार का आनंद साझा किया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *