CG NEWS : ऑपरेशन शंखनाद: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 18 गौवंश मुक्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़। गौवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सात मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना घरघोड़ा और लैलूंगा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

CG NEWS : थाना घरघोड़ा पुलिस को 2 मार्च 2026 को सूचना मिली कि ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों (CG-13-AK-5603 एवं CG-13-AQ-7900) में 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा (जशपुर), संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी और बुधराम राठिया (जिला रायगढ़) को हिरासत में लिया। आरोपियों से 10 बैल, 10 रस्सियां और परिवहन में प्रयुक्त दो महिन्द्रा पिकअप वाहन जब्त किए गए। पशु चिकित्सक से परीक्षण के बाद मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मामले में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं 4, 6, 10 और 11 में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

CG NEWS : इसी क्रम में 3 मार्च 2026 को होली ड्यूटी के दौरान लैलूंगा पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोलमा-जरलापारा के कच्चे मार्ग से आठ गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गोपी यादव (45 वर्ष) और सुकरू लकड़ा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आठ गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *