Balrampur DEO Corruption Ramvichar Netam Statement: बलरामपुर DEO पर 4.51 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप; मंत्री रामविचार नेताम बोले- भ्रष्ट अफसर नहीं रहेंगे

VIKASH KHALKHO

बलरामपुर। Nishaanebaz.com-Balrampur DEO Corruption Ramvichar Netam Statement: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव एक बार फिर संगीन वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। 4.51 करोड़ रुपये की खरीदी में धांधली और नियमों को दरकिनार करने का मामला सामने आने के बाद अब राज्य के कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान आया है। मंत्री नेताम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की उनके जिले में कोई जरूरत नहीं है।

Read More : Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड के बाद बढ़ी चिंता, लगातार सामने आ रही मौतों की खबर; प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

4.57 करोड़ के बजट में 4.51 करोड़ रुपये का नियम विरुद्ध भुगतान

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में बलरामपुर शिक्षा विभाग को छह प्रमुख शासकीय योजनाओं के संचालन के लिए करीब 4.57 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस राशि से स्कूली विद्यार्थियों के लिए साइकिल, विज्ञान व तकनीकी सामग्री, फर्नीचर, स्वच्छता सामग्री, खेल उपकरण और स्टेशनरी की खरीदी की जानी थी। आरोप है कि डीईओ मनीराम यादव ने निविदा और क्रय नियमों को ताक पर रखते हुए 4.51 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान कर दिया।

Read More : Kanpur Engineer Russia Military Draft Fear: रूसी पुलिस की हिरासत में कानपुर का इंजीनियर; बिना वजह पुलिस हिरासत में लेने का आरोप

4 बार निलंबन झेल चुके हैं डीईओ, चुनाव चिह्न विवाद में भी उठे सवाल

डीईओ मनीराम यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपनी पूर्व पदस्थापनाओं के दौरान 2.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी समेत अलग-अलग मामलों में चार बार निलंबन और विभागीय जांच का सामना कर चुके हैं। हाल ही में एक शासकीय कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न छापने को लेकर भी उन पर सवाल उठे थे। डीएमएफ (DMF), सफाई सामग्री और साइकिल वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचती रही हैं।

Read More : Datia News: हिंदी महोत्सव में देशभर के साहित्यकारों का जमावड़ा, 100 से ज्यादा साहित्य सेवियों ने किया मंथन

जांच रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर पहुंची, मंत्री ने दिए कड़े संकेत

कलेक्टर की प्राथमिक जांच रिपोर्ट अब राज्य शासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई है। पूरे मामले पर मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे अधिकारी को जिले में पदस्थ नहीं रहने दिया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *