Korba Dacoity Case : कोरबा डकैती में चौंकाने वाला खुलासा : लुटेरों ने पूछा सौम्या चौरसिया का पैसा कहाँ है?…..

Parivesh
Korba Dacoity Case

Korba Dacoity Case : कोरबा। कोरबा जिले के ग्रामीण इलाके में एक सनसनीखेज डाके की वारदात ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा अंतर्गत ग्राम तराईडांड़ में एक किराना कारोबारी शत्रुघ्न दास महंत के घर देर रात लगभग डेढ़ दर्जन हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला।

Korba Dacoity Case : वारदात का तरीका और ‘सौम्या चौरसिया’ का नाम:

डकैत रात करीब 1 बजे कारोबारी के घर में घुसे और परिवार के तीन महिलाओं सहित कुल 11 सदस्यों को बंधक बना लिया। उन्होंने सभी के हाथों को रस्सी से बांधकर मारपीट की और कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। डकैती के दौरान लुटेरों ने कारोबारी से एक बेहद चौंकाने वाला सवाल पूछा: “सौम्या चौरसिया के पैसे कहाँ रखा है?”

READ MORE : Korba Tehsildar Attack Case : मसाज पार्लर के बाहर आधी रात दो नायब तहसीलदारों पर जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोटें….

इसके बाद, डकैतों ने घर में रखी अलमारी और दीवान तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए।

पुलिस जांच शुरू:

डकैती की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का सहित पुलिस के आला अधिकारियों की टीम दल-बल सहित मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डकैतों के संबंध में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि डकैतों ने किस मकसद से डकैती के दौरान ‘सौम्या चौरसिया’ का नाम लिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *