Truck Fire Jabalpur : हाईवे पर भीषण हादसा : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, ट्रक जलकर खाक

Parivesh
Truck Fire Jabalpur

Truck Fire Jabalpur : जबलपुर। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ा ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

Truck Fire Jabalpur : कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर फैक्ट्री से धान की भूसी लेकर आया था और हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर अंदर ही खाना बना रहा था। तभी छोटा गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते ट्रक में भयानक आग भड़क उठी। ड्राइवर किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

READ MORE : Jabalpur Police Checking : जबलपुर पुलिस की आधी रात चेकिंग अभियान….

अलर्ट पर पुलिस व फायर ब्रिगेड
हादसे की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई थी क्योंकि घटना स्थल के सामने शराब दुकान और पास में पेट्रोल पंप स्थित है। शहपुरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

READ MORE : Jabalpur Newborn Airlift : MP में पहली बार, 2 दिन की नवजात को एयरलिफ्ट कर जबलपुर से मुंबई भेजा गया, जानें ऐसा क्या हुआ….

कोई जनहानि नहीं
हालांकि आग की तेज लपटों ने पूरे ट्रक को पूरी तरह खाक कर दिया, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *