Jabalpur Newborn Airlift : MP में पहली बार, 2 दिन की नवजात को एयरलिफ्ट कर जबलपुर से मुंबई भेजा गया, जानें ऐसा क्या हुआ….

Parivesh
Jabalpur Newborn Airlift

Jabalpur Newborn Airlift : जबलपुर | जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता के चलते जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एक बच्चे का इलाज अब मुंबई में हो सकेगा.दिल में छेद होने के कारण दो दिन बच्ची को जबलपुर से मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है..प्रदेश में पहली बार किसी नवजात को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

Jabalpur Newborn Airlift : बुधवार को अवकाश होने के बावजूद भी कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय खोला गया.दरअसल सिहोरा के रहने वाले सत्येंद्र दहिया और शशि दहिया को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में 3 दिन पहले जुड़वां बच्चे हुए थे। जब बच्चे हुए तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था

READ MORE : Jabalpur Dog Bite Case : आवारा कुत्तों के आतंक पर बवाल, उपभोक्ता मंच ने नगर निगम को घेरा, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी…

,लेकिन कुछ ही देर में जब बच्चों का जन्म के तुरंत बाद होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तब पता लगा कि इनमें से एक बच्ची के दिल में छेद है। इसकी जानकारी तुरंत सरकारी अस्पताल को भी भेजी गई.मध्य प्रदेश सरकार की बाल हृदय योजना के तहत आज तीन दिन की हुई इस बच्ची का इलाज किया जाएगा।

जिन बच्चों के दिल में छेद होता है,उनका इलाज राज्य सरकार करवाती है। इसके लिए राज्य सरकार ऐसे बच्चों के इलाज के साथ उनके परिवहन की व्यवस्था भी करती है। इस योजना के तहत बच्ची को जबलपुर से मुंबई एयर लिफ्ट किया गया है दरअसल बुधवार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती की वजह से सार्वजनिक अवकाश था

,ऐसी स्थिति में सरकार ने एक टीम बनाई है जो,छुट्टी के दिन भी आपात स्थिति में लोगों की मदद करेगी। इस टीम ने एक बार फिर तत्परता से काम किया और सत्येंद्र दहिया और शशि दहिया के 2 दिन की बेटी को मुंबई ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। छुट्टी के दिन भी कागजी कार्यवाही पूरी की गई।

READ MORE : Jabalpur Loot : जबलपुर बरगी में बदमाशों का बेखौफ हमला, किसान और राहगीरों से लूटकर फरार

ताकि बच्ची को आज ही एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तत्परता से परिजन भी संतुष्ट नजर आ रही है बच्ची के पिता का कहना है अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी की जान बच जाएगी और वह स्वस्थ होकर जबलपुर वापस आएगी….

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *