Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में घुसकर छात्रों से मारपीट,...

CG NEWS : रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में घुसकर छात्रों से मारपीट, मोबाइल लूटकर फरार हुए बाहरी युवक

CG NEWS : रायपुर। साइंस कॉलेज के हॉस्टल में रविवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां कुछ बाहरी युवकों ने परिसर में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस हमले में तीन छात्रों को चोटें आई हैं, जिनमें एक छात्र के सीने और पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित छात्र बड़ी संख्या में सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

CG NEWS : कैसे शुरू हुआ विवाद?

CG NEWS : छात्रों के मुताबिक, हॉस्टल परिसर के बाहर कुछ युवक खुले में पेशाब कर रहे थे। जब हॉस्टल के छात्रों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। युवक बदतमीजी पर उतर आए और गाली-गलौज करते हुए जबरन हॉस्टल में घुस गए। वहां उन्होंने तीन छात्रों के साथ मारपीट की और हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। हंगामे के बीच एक छात्र ने मोबाइल से उनका वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

READ MORE:  सैलून में बाल धुलवाना बन सकता है स्ट्रोक का कारण, रिसर्च में ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम पर बड़ा खुलासा

CG NEWS : कॉलेज प्रशासन और छात्रों की प्रतिक्रिया

CG NEWS : कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ अराजक तत्व हॉस्टल में घुसे और छात्रों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावर छात्रों का मोबाइल लूटकर भाग गए और इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

CG NEWS : छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की त्वरित मदद की सराहना की, लेकिन साथ ही सवाल भी उठाए कि यह पहली बार नहीं है जब हॉस्टल के आसपास असामाजिक गतिविधियां देखी गई हों।

CG NEWS : छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

CG NEWS : इस घटना ने एक बार फिर छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का कहना है कि आए दिन आसपास शराबखोरी, गंदगी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। देर रात अक्सर बाहरी युवक हॉस्टल के इर्द-गिर्द मंडराते हैं, जिससे डर और तनाव बना रहता है। छात्रों ने मांग की है कि हॉस्टल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, गेट पर गार्ड तैनात हों और आसपास के क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त हो।

CG NEWS : सरस्वती नगर थाना पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here